Hardoi News: कलश यात्रा के साथ देवी भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: पचदेवरा। ग्राम चकराछा में बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय देवी भागवत कथा एवं शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से पवित्र गंगाजल भरकर कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांचाल घाट से कलशों में गंगाजल भरने के बाद श्रद्धालु चकराछा पहुंचे। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीत गाए, जबकि जय माता दी के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। यज्ञाचार्य पंडित रामसुंदर के आचार्यत्व में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कथावाचक पंडित उमेश बाजपेई ने देवी भागवत कथा का शुभारंभ किया। प्रवचनकर्ता पंडित शशिभाल त्रिवेदी एवं पंडित विश्वनाथ दीक्षित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.