Hardoi News: करवाचौथ की तैयारी के बीच छत से गिरकर युवक की मौत
हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: पाली। करवाचौथ की तैयारी कर रहे युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। हादसे के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला ने पति से व्रत का सामान भी मंगवाया था पर कुछ ही देर बाद हुए हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। मोहल्ला रामनगर निवासी डब्लू कारचोवी का काम करता था। मंगलवार रात वह रामलीला देखने गया था। इस दौरान पत्नी शशि ने मेले से करवाचौथ व्रत का सामान मंगवाया। रात करीब 11 बजे डब्लू घर पहुंचा और पत्नी से खाना परोसने को कहा। इसी बीच उसके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। फोन पर बात करते हुए वह छत पर चला गया। बताया जाता है कि वह दूसरी मंजिल तक पहुंच गया था। इसी दौरान अचानक छत से नीचे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.