Hardoi News: करंट से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: बेनीगंज। बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कोथावां कस्बे में सोमवार सुबह घर के कमरें में झाड़ू लगाते समय फर्राटा पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। कोथावां कस्बा निवासी मोनी पाण्डेय (42) पत्नी दीपू पाण्डेय सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बेडरूम में झाड़ू लगा रही थीं। इसी दौरान पास में रखा फर्राटा पंखा करंट प्रवाहित होने के कारण उनकी चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर घर के बाहर बैठे परिजन मौके पर पहुंचे। पति दीपू पाण्डेय उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे तीन पुत्रियों को छोड़ गई हैं। कोतवाली प्रभारी कौशलेश कुमार सिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.