Hardoi News: करंट की चपेट में आया लाइनमैन, खंभे पर लटका
हरदोई, अगस्त 24 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। बिजली आपूर्ति बंद होने की शिकायत पर शटडाउन लेकर लाइन ठीक कर रहा प्राइवेट लाइनमैन सोमवार सुबह इन्वर्टर की इनकमिंग से आए करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद वह खंभे पर ही लटक गया। आसपास मौजूद लोगों ने सीढ़ी लगाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया है। सैतियापुर गांव निवासी रामलड़ैते उर्फ बच्चा पावर सब स्टेशन पर प्राइवेट लाइनमैन है। मेनरोड स्थित अनवारुल नेता की मार्केट के सामने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पावर सब स्टेशन पर दर्ज कराई गई थी। सोमवार सुबह बच्चा शटडाउन लेकर खंभे पर लाइन ठीक करने पहुंचा। लाइन ठीक करते समय किसी उपभोक्ता के इन्वर्टर की इनकमिंग से लाइन में करंट आ गया। करंट की चपेट में आकर बच्चा खंभे पर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.