Hardoi News: कम वितरण और स्टॉक में कमी पर कोटेदार के खिलाफ मुकदमा
हरदोई, सितम्बर 30 -- Hardoi News: मल्लावां। ग्राम पंचायत पूरनमऊ के मजरा झरियनपुरवा के उचित दर विक्रेता रमेश चन्द्र पर कम खाद्यान्न वितरण और स्टॉक में भारी कमी मिलने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद 29 सितंबर को थाना मल्लावां में कार्रवाई की गई। दुकान को पहले ही सील कर दिया गया था। क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बिलग्राम जितेंद्र पाठक और पूर्ति निरीक्षक मल्लावां पिंटू सिंह ने 21 सितंबर को सूचना के आधार पर जांच की थी। टीम को जानकारी मिली थी कि पूरनमऊ का कोटेदार अपनी ई-पॉस मशीन और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन लेकर ग्राम पंचायत मेहंदीपुर की उचित दर दुकान पर मौजूद है। वहां कोटेदार रमेश चन्द्र और दुकान संचालिका के देवर अनवार खां मिले। इसके बाद टीम पूरनमऊ स्थित रमेश चन्द्र की दुकान पहुंची तो वह चाबी लाने की बात कहकर वहां से चला गया। काफी देर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.