Hardoi News: कम छात्र उपस्थिति पर सीडीओ नाराज, प्रधानाध्यापकों को नोटिस के निर्देश
हरदोई, सितम्बर 22 -- Hardoi News: हरदोई। नगर क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालयों में कम छात्र उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता और साफ-सफाई की व्यवस्था में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और प्रधानाध्यापकों को व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सीडीओ ने प्राथमिक विद्यालय रेलवेगंज-द्वितीय में शिक्षण कार्य, छात्र उपस्थिति, कॉपियों की जांच, पेयजल, शौचालय, रसोईघर और परिसर की व्यवस्थाएं देखीं। 37 नामांकित बच्चों के सापेक्ष 21 उपस्थित मिले। इनमें 12 बच्चे निर्धारित ड्रेस में नहीं थे। कक्षा चार और पांच की हिंदी की कॉपियों में वर्तनी संबंधी त्रुटियां और कॉपियों की जांच संतोषजनक नहीं मिली। सीडीओ ने नियमित कॉपी जांच और शिक्षण गुणवत्ता म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.