हरदोई, नवम्बर 14 -- Hardoi News: बावन। कमालपुर गांव में शुक्रवार की शाम घर के सामने से चार वर्षीय बच्ची अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया। परिजनों ने आसपास के इलाकों और गांव में काफी तलाश की पर देर तक कोई सुराग नहीं मिला। एडीशनल एसपी पश्चिमी अखिलेश सिंह और सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव ने गांव पहुंच पड़ताल की। मानवी के पिता ध्यान सिंह यादव के अनुसार शुक्रवार शाम करीब बालिका रामशरण के घर के सामने खेल रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज बावन अक्षय मलिक और थानाध्यक्ष लोनार सुनील मिश्रा ने अपनी टीम के साथ मौके पहुंचकर तलाश शुरु की। एडीशनल एसपी अखिलेश सिंह और सीओ हरपालपुर प्रवीण यादव ने थानाध्यक्ष टड़ियावा अख्तियार हुसैन, एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर ज...