हरदोई, अक्टूबर 29 -- Hardoi News: टड़ियावां। थाना क्षेत्र के पेंग गांव में बुधवार देर रात एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। गुरुवार को घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। युवक की मौत से पत्नी और चार साल के बेटे के सिर से सहारा उठ गया। पेंग गांव निवासी संजय गुप्ता 32 वर्ष ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। बुधवार देर रात उसका शव घर के अंदर कमरे में कुंडे से रस्सी के सहारे लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि संजय अपने तीन भाइयों से अलग रहता था। उसकी पत्नी से अनबन होने की चर्चा भी है। वहीं उसके काफी समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी सामने आई है। हालांकि आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक...