Hardoi News: कमरे में गमछे के फंदे से लटका मिला युवक का शव
हरदोई, जुलाई 2 -- Hardoi News: हरदोई। निजामपुर गांव में गुरुवार सुबह एक 40 वर्षीय युवक ने गमछे के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। निजामपुर निवासी राजू गांव में ही एक कारखाने पर मजदूर था। बेटे मुबारक ने बताया कि गुरुवार सुबह तक उनके पिता सामान्य थे। कुछ देर बाद वह घर के एक कमरे में चले गए। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनका शव गमछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर लोनार पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी रविया खातून, पुत्र मुबारक, राविया अली तथा पुत्री रासिदा खातून को छोड़ गए हैं। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.