हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: शाहाबाद। नवीन गल्ला मंडी के पास मंगलवार देर रात गेट पर पड़े कबाड़ के ढेर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को जानकारी दी। करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरा कबाड़ जलकर राख हो चुका था। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...