हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: हरदोई, संवाददाता। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के विद्यार्थियों ने कबड्डी प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया। स्कूल संचालक शिखर अग्रवाल ने बताया कि कन्नौज के जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई बोर्ड क्लस्टर कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बालिका टीम ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। पदक विजेता खिलाड़ियों में सोनाक्षी कुशवाहा, आरणा, भार्गवी, श्रद्धा, आव्या, आराध्य, मानवी, कृतिका और मारया पटेल शामिल रहीं। वहीं जनपद लखीमपुर में आयोजित अंडर-14 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। विजेता खिलाड़ियों में युवराज सिंह, अथर्व, ओजस, आयुष, शिवा...