Hardoi News: कबड्डी प्रतियोगिता में भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज ने मारी बाजी
हरदोई, सितम्बर 19 -- Hardoi News: संडीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बेगमगंज स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत बालक-बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने हिस्सा लिया। इनमें भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज और आईआर इंटर कॉलेज की एक-एक तथा जीआईसी की दो टीमें शामिल रहीं। मुकाबले में भगवान बुद्ध इंटर कॉलेज की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। आईआर इंटर कॉलेज दूसरे और जीआईसी की टीम तीसरे स्थान पर रही। विधायक अलका सिंह अर्कवंशी ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, नगर अध्यक्ष नीतीश जायसवाल, खेलो इंडिया कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक रिंकू सक्सेना और सहसंयोजक अर्पित गुप्ता मौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.