Hardoi News: कफ सिरप पीने से चार साल की बच्ची की मौत
हरदोई, नवम्बर 5 -- Hardoi News: सांडी। सांडी थानाक्षेत्र के पेराड़ी गांव में अधिक मात्रा में कफ सिरप पीने से चार साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने माता-पिता के साथ फुफेरे भाई के नामकरण संस्कार में गई थी। वहां खेलते समय उसने कमरे में रखी कफ सिरप पी ली। इसके बाद वह सो गई। परिजनों को लगा कि थककर सो रही है। सुबह देर तक नहीं जागने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टड़ियावां थानाक्षेत्र के हर्रई गांव निवासी सद्दाम राजमिस्त्री हैं। बुधवार को वह पत्नी रेहाना, चार साल की बेटी अलकाफिया और दो साल की छोटी बेटी के साथ पेराड़ी गांव में अपनी बहन साहेबा के यहां गए थे। साहेबा बेटे का नामकरण संस्कार था। बुधवार की शाम करीब 7:15 बजे अलकाफिया अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी कमरे में रखी कफ सिरप की बोतल उसके हाथ लग गई,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.