हरदोई, जुलाई 9 -- Hardoi News: बावन। बावन नहर पुल के पास से कपड़ा व्यापारी लापता हो गया। नहर पुल के पास उसकी बाइक और चप्पलें मिलीं। गुरुवार की शाम तक कोई पता नहीं चला है। पुलिस और व्यापारी के परिजन इनको तलाश करते रहे। मोहल्ला विभूति खण्ड निवासी 45 वर्षीय ब्रजेश कुमार द्विवेदी थोक में कपड़े का व्यापार करते हैं। बुधवार की शाम को लोनार कोतवाली क्षेत्र के गांव में बावन में उधारी वसूलने आये थे। उसके बाद रात में इनकी बाइक बावन नहर पुल पर देखी गई, जिसमें चाभी लगी थी। थोड़ी ही दूरी पर चप्पलें मिलीं। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचे। तब उनकी खोजबीन शुरू की गई। लोगों की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष लोनार सुनील कुमार मिश्रा और चौकी इंचार्ज बावन वरुण शुक्ला ने जांच शुरू की। बाइक की नंबर प्लेट से पता निकाला गया।परिजनों ने बताया कि यह अपने साथ मोबाइल नहीं ल...