Hardoi News: कन्नौज से सीतापुर जा रहे होमगार्ड की बाइक से गिरकर मौत
हरदोई, अगस्त 21 -- Hardoi News: सुरसा। कन्नौज से सीतापुर जा रहे होमगार्ड की बिलग्राम-हरदोई हाईवे पर शुक्रवार को सुरसा थानाक्षेत्र में चलती बाइक से गिरने से मौत हो गई। फतियापुर गांव के पास अनीता लॉन के पास वह सड़क पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। वहां से गुजर रही पीआरवी पुलिस ने उन्हें देखा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया पुलिस हार्ट अटैक पड़ने की आशंका जता रही है। कन्नौज के इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के कटेला गांव निवासी 49 वर्षीय यशवंत सिंह होमगार्ड थे। शुक्रवार वह बाइक से कन्नौज से सीतापुर जा रहे थे। सुरसा थाना क्षेत्र में फतियापुर गांव के पास एक लॉन के निकट अचानक चलती बाइक से सड़क पर गिर गए। उस समय वहां से गुजर रही पीआरवी के पुलिसकर्मियों की नजर उन पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.