हरदोई, जुलाई 8 -- Hardoi News: हरपालपुर। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर इकनौरा गांव के पास मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीखेड़ा निवासी उदयवीर उर्फ छोटे भैया (55) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कटरा-बिल्हौर हाईवे के किनारे स्थित अन्नपूर्णा पैलेस के पास पड़ा मिला। ग्रामीणों ने शव को देखकर घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। यह भी पढ़ें- Auraiya News: औरैया में नाले में उतराता मिला युवक का शव परिजनों के मुताबिक वह अविवाहित था। मजदूरी करके अपने परि...