Hardoi News: कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर दो हादसे, दो लोग गंभीर
हरदोई, अक्टूबर 2 -- Hardoi News: मल्लावां। कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में डाला चालक समेत दो लोग गंभीर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में रेफर किया गया। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द गांव निवासी ज्ञानू डाला चलाते हैं। शुक्रवार तड़के करीब चार बजे वह माधवगंज मंडी में अनाज छोड़कर घर लौट रहे थे। खेमीपुर गांव के पास सामने से आ रहे सीमेंट लदे तेज रफ्तार डंपर ने उनके डाला में टक्कर मार दी। हादसे में डाला का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ज्ञानू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। वहीं दूसरी घटना तेजीपुर मोड़ के पास हुई। रामनगर बरहुआ निवासी शैलेंद्र सुबह करीब आठ बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.