हरदोई, जुलाई 31 -- Hardoi News: कछौना। ग्राम त्यौरी में एक युवती ने दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची स्थानीय कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शुक्रवार की दोपहर को त्यौरी निवासी बबलू की 18 वर्षीय पुत्री मोहिनी ने घर के निकट स्थित एक कमरे में हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो कोहराम मच गया। प्रकरण की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या का मामला प्रकाश में आया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...