Hardoi News: कछौना में तालाब में डूबकर बच्ची की मौत
हरदोई, सितम्बर 7 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय ग्राम बाघाडांडा में घर के बाहर खेल रही दो वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को तालाब से निकलवा कर कब्जे में लिया है। सोमवार को ग्राम बाघडाडा निवासी सतीश की बेटी अनाया दोपहर बाद घर के बाहर खेल रही थी। तभी पैर फिसलने से पड़ोस स्थित तालाब में अनाया डूब गई। भनक लगते ही परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में उतरकर तलाश शुरू कर दी। इस दौरान सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को तालाब से निकलवाकर कब्जे में लिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया मौके पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.