हरदोई, सितम्बर 11 -- Hardoi News: कछौना। स्थानीय ग्राम कोरिहाना में जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची स्थानीय टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है। बुधवार की देर शाम हथौड़ा के कोरिहाना में सोबरन की पत्नी शिवरानी उम्र 66 वर्ष घर के कार्यो में व्यस्त थी। इसी बींच एक जहरीले कीड़े ने शिवरानी को काट लिया। परिजन महिला को लेकर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आए। यहाँ उपचार के दौरान शिवरानी की मौत हो गयी। सीएचसी से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...