Hardoi News: कछौना में खाद्य सुरक्षा टीम के छापे से हड़कंप
हरदोई, अक्टूबर 15 -- Hardoi News: कछौना। आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा टीम ने कस्बे की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर छापा मारा है। कुल चार दुकानों से मिठाइयों के नमूने भरे गए। गुरुवार को कस्बे के मुख्य चौराहे पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन व मान सिंह निरंजन ने हिंदुस्तान स्वीट्स व अशोक मिष्ठान्न भण्डार पर छापा मारा। यहां मिठाइयों के नमूने भरने के बाद टीम ने बालाजी स्वीट्स और बंगाली स्वीट हाउस पर पहुंच कर खाद्य सुरक्षा मानकों को परखा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन ने बताया मिठाई व अन्य खाद्य पदार्थों की दुकानों पर मानकों को परखा गया है। दुकानों में रखी निर्मित व अर्धनिर्मित मिठाइयों के सैंपल लैब को भेजे जायेंगे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: मिलावटी मिठाई बेचने पर रोक, पकड़े जाने पर होगी कार्रवाई
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.