हरदोई, अक्टूबर 14 -- Hardoi News: कछौना। बालामऊ गांव में आयोजित मेले में बुधवार को विराट दंगल हुआ। इसमें विभिन्न जनपदों और दूसरे प्रदेशों से आए पहलवानों ने कुश्ती के दांव-पेच दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। मुख्य अतिथि एमएलसी अशोक अग्रवाल ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती का शुभारंभ कराया। दंगल में कछौना के पीआरडी जवान प्रेमकुमार और बरेली के पहलवान मुकेश के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें प्रेमकुमार ने मुकेश को पटकनी देकर जीत हासिल की। वहीं, इटावा के सुनील को चित कर तेजीपुर के उदयभान ने मुकाबला अपने नाम किया। महिला पहलवानों की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही। पंजाब की पहलवान रबिता और कानपुर की खुशी के बीच रोचक मुकाबला हुआ, जिसमें खुशी ने बाजी मार ली। अखाड़े में देर शाम तक कुश्तियों का दौर चलता रहा और दर्शक पहलवानों का उत्साह बढ़ाते रह...