Hardoi News: कछौना क्षेत्र में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या
हरदोई, नवम्बर 9 -- Hardoi News: कछौना (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जिले में कछौना थाना क्षेत्र में गांव गाजू के ग्राम फत्तेपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेजा है।ग्राम फ़त्तेपुर निवासी जगदीश के 25 वर्षीय बेटे नरेन्द्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार की सुबह नरेन्द्र का शव घर के बरामदे में फांसी के फन्दे पर देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गयी। स्थानीय कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हाउस को भेज दिया। इस सबन्ध में इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया प्रारंभिक जांच में नरेन्द्र अविवाहित था, शराब का आदी होने की बात भी प्रकाश में आयी है। प्रकरण की जांच जारी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.