हरदोई, सितम्बर 29 -- Hardoi News: शाहाबाद। चार दिन लगातार हुई बारिश और तेज हवाओं से तहसील क्षेत्र में कच्चे मकानों, कोठरियों, दीवारों और झोपड़ियों के गिरने से लोगों को भारी नुकसान हुआ। कई स्थानों पर पेड़ और टीन शेड भी गिर गए। कई घरों में पालतू पशु भी मलबे की चपेट में आए। तहसील क्षेत्र के हर्रई में तरन्नुम जहां पत्नी यूसुफ खां की कच्ची कोठरी, इरफान खां और नाहीद जिया पत्नी नौशाद अली खां के मकान की दीवार गिर गई। हुसैनापुर में रामदास की कच्ची छत का हिस्सा, जमालपुर में इंद्रपाल की कच्ची दीवार और सहोरा में अमित कुमार की कच्ची कोठरी ढह गई। आलमनगर में अशोक कुमार की कच्ची कोठरी तथा वसीम के मकान पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ। जलपापुर में गड्डी पत्नी रामनरेश, निर्मला पत्नी बलजीत और सतीश सिंह की कच्ची छतें गिर गईं। सुहागपुर मजरा झोथूपुर में सावित्री पत...