Hardoi News: कच्ची दीवार ढही, दबकर वृद्धा की मौत और बहू घायल
हरदोई, जुलाई 21 -- Hardoi News: अतरौली (हरदोई), संवाददाता। हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर मजरा रायपुर सोमवंशी में सोमवार की देर शाम एक मकान की कच्ची दीवार ढहने से बैठ कर आम खा रही एक बृद्धा की दबकर मौत हो गई। वहीं पास में खड़ी उसकी बहू घायल हो गई। पुलिस ने पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।परिजनों के अनुसार अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर मजरा रायपुर सोमवंशी निवासी 70 वर्षीय वृद्धा मूला सोमवार की शाम 7:30 बजे अपने घर में कच्ची दीवार के पास बैठकर आम खा रही थी। वहीं पास में उसकी बहू सीमा खड़ी थी। तभी अचानक भरभराकर कच्ची दीवार ढह गई और मूला उसके मलबे में दब गई। बहू सीमा के ऊपर भी मिट्टी गिरी जिससे उसके हांथ में गम्भीर चोट आ गई। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबे में दबी मूला को निकाला। इसके बाद अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.