हरदोई, सितम्बर 12 -- Hardoi News: शाहाबाद। शुक्रवार दोपहर सांडी मार्ग पर शिरोमणि नगर के पास कसियापुर गांव में कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आने से भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल शिवम पुत्र रामवेद और उसकी बहन शिल्पी घर के दरवाजे पर छप्पर के नीचे बैठे थे। उनके बाबा भोला और दादी रामश्री ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक कच्ची दीवार बच्चों के ऊपर गिर गई। हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकाला गया। माता-पिता की गैरमौजूदगी में दादा-दादी एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां डॉ. जीशान और अन्य स्टाफ ने प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- धावा नदी में डूबने से हुई मजदूर की मौत, पेज 3 लीड गंभीर चोटों के कारण दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।उधर, ग्राम लालपुर परगना ...