हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: हरदोई। सुरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत खजुरहरा के मजरा उम्मरपुरवा में शनिवार को लगातार बारिश के बीच कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबकर युवक की मौत हो गई। हादसे में एक गाय और बैल भी दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों के मुताबिक, मकरंद शनिवार को अपने कच्चे घर के अंदर था। लगातार हो रही बारिश से घर की दीवारें पूरी तरह गीली हो गई थीं। अचानक एक कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई और मकरंद मलबे में दब गया। साथ ही घर में बंधी गाय और बैल भी मलबे में दब गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों के साथ मिलकर मलबा हटाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद मकरंद को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दोनों पशुओं की भी मौत हो गई। मकरंद परिवार का इकलौता सहारा बताया जा रहा है। उसकी ...