हरदोई, सितम्बर 27 -- Hardoi News: सांडी, संवाददाता। ग्राम पंचायत गंजरी में कमेटी भंग होने और एडीओ पंचायत हरपालपुर को प्रशासक की जिम्मेदारी मिलने के बाद मनरेगा कार्यों को लेकर शिकायतों और आरोपों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध और शिकायत के बाद नदी किनारे बंधा निर्माण में दूसरी ग्राम पंचायत के मेट और मजदूरों की फीडिंग किए जाने का मामला सामने आया है। एपीओ की मनाही के बावजूद ऐसा किए जाने का आरोप है। मामले में टीए और कंप्यूटर ऑपरेटर अपना स्पष्टीकरण दे चुके हैं, जबकि सचिव के जवाब का ब्लॉक प्रशासन को इंतजार है। बीते दिनों गर्रा नदी में आई बाढ़ के बाद ग्राम पंचायत गंजरी में मनरेगा से नदी किनारे बंधा निर्माण के दो कार्य स्वीकृत किए गए थे। आरोप है कि प्रशासक के स्टीमेट पर हस्ताक्षर के बाद संबंधित लोगों ने पानी भरे क्षेत्र के बजाय ...