हरदोई, जुलाई 13 -- Hardoi News: हरदोई। डीसीएम श्रीराम फाउंडेशन की ओर से हरदोई में नवीनीकृत औषधीय उद्यान का रविवार को जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा और नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्रा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने तुलसी का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। मुख्य आकर्षण हर्ब स्पाइरल रहा, जिसमें रोजमेरी, ब्राह्मी, लेमनग्रास, तुलसी, पुदीना सहित 10 से अधिक औषधीय एवं सुगंधित पौधों का रोपण किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह पहल औषधीय पौधों के संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) जे. प्रफुल्ल त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, यूनिट हेड संजीव तोमर, राजा श्रीवास्तव, नवीन बंसल, एचआर हेड सुनीता प...