Hardoi News: औद्योगिक गलियारे में किसानों ने रुकवाया काम
हरदोई, अक्टूबर 28 -- Hardoi News: सवायजपुर। सवायजपुर क्षेत्र में रूपापुर औद्योगिक गलियारे को लेकर किसानों का आंदोलन बुधवार को भी जारी रहा। कोशिया गांव के पास निर्माण स्थल पर पहुंचे सैकड़ों किसानों ने काम रुकवाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने मांग की कि जिलाधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनें और समाधान कराएं। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर ठोस कार्रवाई होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने देंगे। आरोप है कि भूमि अधिग्रहण के दौरान उनके हितों की अनदेखी हुई। वर्ष 2017 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिए जाने से वे नाराज हैं। इससे पहले रविवार को भी किसानों ने निर्माण कार्य बंद करा दिया था। उस दौरान यूपीडा के एसडीएम वीडी वर्मा के साथ उनकी नोकझोंक हुई थी। बुधवार को दोबारा प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.