हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: सवायजपुर, संवाददाता। गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे रूपापुर औद्योगिक गलियारे के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सैकड़ों किसानों ने प्रदर्शन किया। वहीं, रविवार को कौशिया में औद्योगिक गलियारे के तहत बन रहे यूपीडा पार्क का निर्माण कार्य शनिवार को बंद करा दिया। मौके पर पहुंचे यूपीडा के एसडीएम वीडी वर्मा ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। सूचना पर सवायजपुर और पाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसानों को समझाकर शांत कराया। भारतीय कृषक दल का आरोप है कि किसानों की बेशकीमती जमीन का अधिग्रहण कर वर्ष 2017 के सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा दिया गया, जबकि वर्तमान बाजार भाव के अनुसार मुआवजे की समीक्षा होनी चाहिए। किसानों का कहना है कि जमीन उनकी आजीविका...