Hardoi News: ओवरब्रिज के पास मिले युवक की हुई शिनाख्त
हरदोई, अगस्त 16 -- Hardoi News: हरदोई। कोतवाली देहात क्षेत्र में हरदोई-पिहानी ओवरब्रिज के पास शनिवार को मिले अज्ञात युवक के शव की रविवार शाम शिनाख्त हो गई। कोतवाली शहर क्षेत्र के 52 चुंगी निवासी संतराम बेटे की तलाश में कोतवाली देहात पहुंचे। यहां पुलिस द्वारा दिखाए गए फोटो को देखकर उन्होंने शव की पहचान अपने 33 वर्षीय बेटे अवधेश शर्मा के रूप में की। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को ओवरब्रिज के पास अज्ञात युवक का शव मिला था। मृतक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष बताई जा रही थी। शव को मोर्चरी में रखवाया गया था। रविवार को परिजन के पहुंचने पर फोटो के माध्यम से पहचान हुई। पुलिस के अनुसार अवधेश नशे का आदी था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत के कारणों की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.