हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: संडीला, संवाददाता। बज़्म-ए-सलाम संदीलवी फाउंडेशन की ओर से शनिवार को 12वां सालाना ऑल इंडिया मुशायरा व सम्मान समारोह आयोजित किया गया। करायरा मार्केट स्थित एकक रिजॉर्ट्स एंड लॉन में आयोजित मुशायरे में देशभर से आए शायरों ने मोहब्बत, इंसानियत, वतनपरस्ती और सामाजिक रिश्तों पर आधारित कलाम पेश कर खूब वाहवाही बटोरी। मुशायरे में मखमूर काकोरी, फरीदुद्दीन अहमद फरीद संदीलवी, मुईद रहबर लखनवी, खलील फरीदी रायबरेलवी, असगर बिलग्रामी, सलमान जफर पीहानवी, शगुफ्ता अंजुम, राशिद राहत और अन्य शायरों ने कलाम पेश किए। राशिद राहत के एकता के संदेश और डॉ. जुबैर सिद्दीकी के मां की दुआ पर आधारित शेर को श्रोताओं ने खूब सराहा। समापन पर आयोजकों ने सभी अतिथियों, शायरों और श्रोताओं का आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर उमर कमालुद्दी...