हरदोई, अक्टूबर 17 -- Hardoi News: हरदोई। बरैया पुरवा निवासी 35 वर्षीय सतेंद्र कुमार की मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पैर के ऑपरेशन के लिए युवक को ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया था, जहां काफी देर तक इंतजार कराया गया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उसे इमरजेंसी में भेजा गया, जहां उसकी मौत की पुष्टि हुई। बरैया पुरवा निवासी श्रीराम प्रकाश के बेटे सतेंद्र कुमार के पैर में चोट लगी थी। भतीजे राहुल के मुताबिक, शुक्रवार को उसे मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में दिखाया गया था। डॉक्टरों ने पैर का ऑपरेशन कराने की सलाह दी थी। आरोप है ऑपरेशन के लिए 22 हजार भी जमा कराए गए थे। शनिवार को उसे ऑपरेशन के लिए ओटी में ले जाया गया, जहां काफी देर तक रखा गया। परिजनों का आरोप है कि पूछने पर डॉक्टरों...