Hardoi News: ऑटो-बाइक की भिड़ंत में फेरी दुकानदार की मौत, चालक वाहन समेत फरार
हरदोई, जुलाई 7 -- Hardoi News: बिलग्राम। कटरा-बिल्हौर-सांडी मार्ग पर गंगा एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास सोमवार दोपहर ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में एक फेरी दुकानदार की मौत हो गई। हादसे के बाद ऑटो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। थाना सांडी क्षेत्र के मोहल्ला खिड़कियां निवासी 28 वर्षीय सुधीर बिलग्राम में अपनी रिश्तेदारी से घर लौट रहे थे। सोमवार दोपहर करीब दो बजे बिराईचमऊ गांव के पास गंगा एक्सप्रेस-वे अंडरपास के निकट सामने से आ रहे एक ऑटो से उनकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलग्राम ले गई, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया गया सुधीर पांच भाइयों में चौथे नंबर पर थे। गांव-गांव घूमकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.