Hardoi News: ऑटो पलटने से दो लोगों की हालत गंभीर
हरदोई, जुलाई 16 -- Hardoi News: सुरसा । हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर गुरुवार को कुतुआपुर के पास एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग हरदोई से वापस अपने गांव की ओर लौट रहे थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरसा पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों में रामखेलावन, रतीराम, बबलू, जयराम, प्रियंका और संगीता शामिल हैं। चिकित्सकों ने रामखेलावन और रतीराम की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बाइकों की भिड़ंत में किशोर सहित छह घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.