Hardoi News: ऑटो पलटने से तीन घायल
हरदोई, अगस्त 9 -- Hardoi News: मल्लावां।ऑटो पलटने से दंपति सहित तीन लोग घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवमनपुर निवासी इकरार हुसैन , पत्नी मुन्नी बेगम , पुत्र जुनैद व सिमरन के साथ गांव से ऑटो लेकर मल्लावां आ रहे थे। मल्लावां में बस पकड़ कर उनको दिल्ली जाना था। ऑटो चुंगी नंबर 2 पर रेलवे अंडर पास के पास पलट गया। जिसमें इकरार हुसैन, मुन्नी बेगम और सिमरन घायल हो गई। परिजनों ने सीएचसी पर भर्ती कराया गया। जहां पर सभी की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक डॉ जितेंद्र पटेल ने सभी को रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.