Hardoi News: ऑटो और ई-रिक्शा की भिड़ंत में महिला का सिर धड़ से अलग, मौत
हरदोई, नवम्बर 2 -- Hardoi News: पचदेवरा। पाली-कांट मार्ग पर धर्मपुर गांव के पास सोमवार दोपहर सीएनजी ऑटो और ई-रिक्शा की टक्कर में 77 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि महिला का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक भाग गया। फर्रुखाबाद के मऊदरवाजा थानाक्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामगुनी के देवर लालाराम के बेटे रविंद्र के साले की मौत हो गई थी। इस पर वह शोक जताने शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के चौहनापुर गांव जा रही थीं। उनके साथ उनकी बहू संतोषी, जेठ रामआसरे की बहू सोनी और रविंद्र के बेटे नीतेश समेत अन्य लोग भी थे। परिजनों ने इसके लिए प्राइवेट ऑटो बुक किया था। इसी दौरान धर्मपुर गांव के पास ऑटो और ई-रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.