हरदोई, अक्टूबर 27 -- Hardoi News: हरदोई। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन एवं संगठनात्मक कार्य में लगे कांग्रेस के तीन कार्यकर्ताओं से मारपीट और अभद्रता के मामला तूल पकड़ने लगा है। मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अशोक कुमार मीणा से मुलाकात की। निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष की शिकायत के अनुसार, 24 अक्तूबर को कांग्रेस के तीन अधिकृत कार्यकर्ता सेक्टर प्रभारी विनय दीक्षित, शोभित मिश्रा और आशीष यादव संगठन के कार्य से बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। संगठन के निर्देश पर मतदाता सूची के भौतिक सत्यापन एवं संगठनात्मक कार्य कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: सीओ बोले- पुलिस की जांच में मारपीट की नहीं ह...