हरदोई, जुलाई 26 -- Hardoi News: हरदोई-शाहाबाद, संवाददाता। शाहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल पूजा देवी को विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार द्वारा जारी निलंबन आदेश में बताया गया है कि जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय समिति की जांच रिपोर्ट में खतौनी फीडिंग कार्य में लापरवाही तथा सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन में चूक की पुष्टि हुई है। बीते माह लेखपाल ने तत्कालीन एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद लेखपाल के अधिवक्ता पिता से अभद्रता के आरोप में तहसील के वकील हड़ताल पर भी रहे। इससे यह मामला कई दिनों तक चर्चा में रहा। डीएम अनुनय झा के आदेश पर गठित कमेटी की जांच में सामने आया कि पूर्व में भूलेख का कार्य देखने वाली लेखपाल के स्थानांतरण के बाद पूजा देवी को खतौनी फीडिंग का का...