Hardoi News: एमएलसी के पत्र पर मिनी बस के लिए सर्वे का निर्देश
हरदोई, अगस्त 12 -- Hardoi News: अतरौली। लखनऊ से नैमिषारण्य वाया बक्सी का तालाब चंद्रिका देवी मंदिर होकर रोडवेज की मिनी बस सेवा शुरू करने के लिए एमएलसी द्वारा लिखे गये पत्र पर रूट का सर्वे किये जाने का निर्देश मिला है। इससे यात्रियों को अब सुविधा मिल जाने की उम्मीद बढ़ गई है। भाजपा के एमएलसी अशोक अग्रवाल नें बताया कि लखनऊ से नैमिषारण्य वाया चन्द्रिका देवी रूट को चिन्हित किया गया है। यहां कैसरबाग से मड़ियांवा बक्सी का तालाब स्थित चन्द्रिका देवी मन्दिर से गोमती पुल पार करते हुए सैदापुर से माल, घरघटा बाबा, भरावन, अतरौली जंगली शिव मन्दिर, गोड़वा भुइयेश्वर महादेव मन्दिर, हत्याहरण तीर्थ स्थल को जोड़ते हुए भैनगांव जर्रौवा होकर रास्ते में कई धार्मिक स्थलों को जोड़ते हुए नैमिषारण्यस्थित मां ललिता देवी धाम तक रूट प्रस्ताव दिया गया है। शीघ्र सर्वे कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.