Hardoi News: एनर्जी ड्रिंक सप्लाई में 41.65 लाख का माल नहीं मिला, दो पर रिपोर्ट
हरदोई, सितम्बर 21 -- Hardoi News: हरदोई। रेलवेगंज के थोक व्यापारी से एनर्जी ड्रिंक की सप्लाई के नाम पर 41.65 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यापारी ने नोएडा की आई ग्लोब ट्रेडिंग कंपनी के मालिक अरविंद कुमार और अपने पूर्व कंप्यूटर ऑपरेटर रविकांत मिश्रा पर रकम हड़पने का आरोप लगाया है। शहर कोतवाली पुलिस ने दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रेलवेगंज निवासी प्रकाश चंद्र गुप्ता बालाजी हैंडलिंग एजेंट के नाम से एनर्जी ड्रिंक का थोक कारोबार करते हैं। तहरीर के मुताबिक, 28 जनवरी से 22 अप्रैल 2026 के बीच उन्होंने आरटीजीएस और नकद के जरिए आरोपियों को कुल 1.99 करोड़ रुपये दिए। इसके बदले 1,57,34,040 रुपये का ही माल भेजा गया। शेष 41.65 लाख रुपये की रकम लेने के बाद भी उसके बदले कोई सामान नहीं भेजा गया। प्रकाश चंद्र का आरोप है कि उनके यहां पहले कंप्यू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.