हरदोई, अक्टूबर 16 -- Hardoi News: हरदोई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को समाप्त हो गई। संगठन की शासन स्तर पर सकारात्मक वार्ता के बाद 16 अक्टूबर को हड़ताल खत्म करने की घोषणा की गई। शनिवार 17 अक्टूबर से सभी संविदा अधिकारी और कर्मचारी पूर्व की तरह अपने राजकीय कार्यों का संपादन करेंगे। एनएचएम संविदा कार्मिकों की विभिन्न मांगों को लेकर 14 अक्टूबर को मिशन निदेशक की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इसमें वेतन नीति, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, स्थानांतरण, नियमित भर्ती में वरीयता और सेवामुक्त कर्मचारियों की बहाली समेत 14 मांगों पर चर्चा की गई। बैठक के कार्यवृत्त के अनुसार, न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये निर्धारित करने और कार्य, पद व शैक्षिक योग्यता के आधार पर वेतन तय करने के लिए समिति से रिपो...