हरदोई, अगस्त 10 -- Hardoi News: हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल ने कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य सुधार हेतु जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एनआरसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीलन व अन्य लापरवाही मिलने पर एनआरसी और 13 विकास खंडों की सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय 10 अतिकुपोषित बच्चे भर्ती पाये गये। मुख्य विकास अधिकारी ने अतिकुपोषित बच्चों की माताओं से बातचीत की। बच्चों को दिये जाने वाले पोषाहार के बारे में जानकारी ली। रसोईघर में सीलन पाई गई। रंगाई-पुताई नहीं कराई गई। बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था भी नहीं मिली। इस पर एनआरसी प्रभारी डा. शिवम गुप्ता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिये गये। इस एनआरसी सेन्टर पर कुल 13 ब्लाकों (सण्डीला तहसील के ब्लाकों को छ...