Hardoi News: एडीओ पंचायत ने सड़क के गड्ढे भरवाए, ग्रामीणों को मिली राहत
हरदोई, जुलाई 27 -- Hardoi News: टड़ियावां। गौराडांडा गांव में सरकारी स्कूल और पंचायत भवन होते हुए टड़ियावां ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाले खड़ंजा मार्ग पर बने गहरे गड्ढों और जलभराव से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। इस समस्या को लेकर समाजसेवी सुधीर अवस्थी और भाजपा नेता कुलदीप अवस्थी ने ग्राम सचिव एवं प्रभारी एडीओ पंचायत सुधीर सिंह से वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की थी। सोमवार को प्रभारी एडीओ ने मार्ग के गड्ढों को ईंट के रोड़ों से भरवाकर समतल कराया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे स्कूल, पंचायत भवन और ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.