Hardoi News: एटीएम कार्ड बदलकर 25 हजार की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: हरदोई। मल्लावां थाना क्षेत्र के भूर मड़ैया मजरा बाबतमऊ निवासी एक व्यक्ति के एटीएम कार्ड से 25 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामकुमार पुत्र शिवपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 मई 2026 को वह अपनी बहू की डिलीवरी के लिए कन्नौज जिला अस्पताल गया था। अस्पताल परिसर में मौजूद एक दुकान पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। कुछ समय बाद उसके इंडियन बैंक, मटियामऊ शाखा स्थित खाते से 25 हजार रुपये निकाल लिए गए। जब उसे खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई तो उसने बैंक से जानकारी लेने के बाद पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने बताया कि वह एक गरीब और साधारण परिवार से है तथा ठगी की वजह से आर्थिक संकट में आ गया है। उसने पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.