Hardoi News: एचटी लाइन में दौड़ा करंट, पोल पर लटका विद्युतकर्मी झुलसा
हरदोई, नवम्बर 7 -- Hardoi News: बेनीगंज। कस्बे में बिजली व्यवस्था बहाल करने के दौरान 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एक बिजलीकर्मी गंभीर झुलस गया। हादसे के बाद वह काफी देर तक खंभे पर ही लटका रहा। लोगों ने बिजलीघर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बेनीगंज विद्युत उपकेंद्र के टाउन फीडर अंतर्गत गांधी इंटर कॉलेज के पास स्थित ट्रांसफार्मर से कस्बे की बिजली लाइन जोड़ने का काम चल रहा था। तभी मोतीखेड़ा निवासी हरिशंकर उर्फ कल्लू 11 हजार वोल्ट के पोल पर चढ़कर केबल उतार रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो केबल उतारने के बाद जैसे वह तीसरी केबल उतारने पहुंचे तो करंट की चपेट में आ गए। इससे गंभीर रूप से झुलसकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.