Hardoi News: एक साल से खराब पड़े ट्रांसफार्मर, बिजली के लिए तरस रहे बख्खापुरवा के ग्रामीण
हरदोई, अगस्त 2 -- Hardoi News: मल्लावां, संवाददाता। मल्लावां विकास खंड के बख्खापुरवा गांव में पिछले एक वर्ष से खराब पड़े ट्रांसफार्मरों के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अवर अभियंता एहतेशाम अहमद को ज्ञापन सौंपकर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। ग्रामीण सुधीर, नीलेश कुमार, विजय, राजेश सहित दर्जनों लोगों ने मांग की कि गांव में पर्याप्त क्षमता का तीन फेज का बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया जाए। ताकि भविष्य में बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे और बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने की समस्या से राहत मिल सके। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव का एक ट्रांसफार्मर एक वर्ष से अधिक समय से खराब पड़ा है, जबकि दूसरा ट्रांसफार्मर भी पिछले छह माह से बंद है। दोनों ट्रांसफार्मरों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.