Hardoi News: एक साल से अधूरा पड़ा घरेहरा पुल, जान जोखिम में डालकर निकल रहे ग्रामीण
हरदोई, अक्टूबर 25 -- Hardoi News: बेनीगंज, संवाददाता। हरदोई-सीतापुर मार्ग से बरगदिया, टड़ियावां होते हुए इटौली के पास हरदोई मार्ग से जुड़ने वाला करीब 35 किलोमीटर का रास्ता घरेहरा नदी पर अधूरे पड़े पुल के कारण ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया है। करीब एक साल से पुल का निर्माण अधूरा होने और बरसात में नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन बाधित है। ग्रामीणों को नैमिषारण्य और सीतापुर जाने के लिए 18 से 20 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, कुछ लोग जान जोखिम में डालकर क्षतिग्रस्त पुल से गुजर रहे हैं तो कई नाव के सहारे नदी पार करने के लिए घंटों इंतजार करते हैं। गोमती नदी में मिलने वाली घरेहरा नदी पर बन रहा पुल आसपास के करीब एक सैकड़ा गांवों के लिए आवागमन का प्रमुख साधन है। इस मार्ग से जमुनिया, ढफरापुर, पत्तीपुर, करीमनगर, जिगनिया, सुनौवा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.