हरदोई, जुलाई 11 -- Hardoi News: हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। बारिश शुरू होते ही पौधरोपण की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत कई जगह पौधे रोपे लगे। लोगों ने पौधों की देखभाल कर उन्हें बचाने का भी संकल्प लिया। जिला मुख्यालय स्थित पीसीएफ कार्यालय पर मुख्य अतिथि डायरेक्टर रामबहादुर सिंह ने पौधरोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के लिए पौधे लगाना बेहद आवश्यक है। हर किसी को पौधे रोपित करने चाहिए। साथ ही जो पौधा लगाएं उसकी समय समय पर निगरानी भी करें। देखें की वह बड़ा होकर वृक्ष बन रहा है या नष्ट होने वाला है। जब हम देखभाल करेंगे तो पौधे बड़ें होंगे व समाज के लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जन- जन मां के नाम पौधा रोप कर आज करेंगे धरा का श्रंगार उधर जिला सहकारी बैंक हरदोई में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर...